किसान सभा में पुरैनी के नौ शक्तिकेंद्र से कार्यकर्ता होंगे शामिल

Updated at : 16 Feb 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
किसान सभा में पुरैनी के नौ शक्तिकेंद्र से कार्यकर्ता होंगे शामिल

मुख्यालय स्थित मंटू भगत के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक पुरैनी. मुख्यालय स्थित मंटू भगत के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को भागलपुर में किसान सभा को सफल बनाने को लेकर योजना बनायी गयी. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने की व संचालन निरंजन झा ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोशी क्षेत्रीय प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय, कार्यक्रम प्रभारी विनोद कुमार मंडल, जिला अध्यक्ष दीपक यादव शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सत्येन्द्र राय ने कहा कि 24 फरवरी को देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भागलपुर में ऐतिहासिक किसान सभा होगा. इसमें देश के किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत 19 वीं किस्त जारी करेंगे. वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद कुमार मंडल ने कहा कि पुरैनी मंडल से भागलपुर किसान सभा में पुरैनी के 9 शक्तिकेंद्र से कार्यकर्ता शामिल होंगे और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की बात को सुनेंगे. जिला अध्यक्ष दीपक यादव ने कहा कि सभा के निमित सभी शक्तिकेंद्र पर आमंत्रण पत्र घर-घर जाकर देना है व सभी को किसान सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है. मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा ने कहा कि पुरैनी मंडल से 500 से अधिक किसान व भाजपा कार्यकर्ता भागलपुर में किसान सभा में शामिल होंगे व कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे जिसके लिए मंडल के सभी पदाधिकारी को शक्तिकेंद्र की जिम्मेदारी दी गयी है. मौके पर रंजन रवि, अशोक मेहता, योगेंद्र राम, शंकर ठाकुर, धर्मेंद्र यादव, विलास शर्मा, नारायण चौधरी, पवन झा, सुनील झा, बैकुंठ झा, जयप्रकाश पासवान, अनीता गुप्ता, शंभु यादव, आशीष झा, राजीव गांधी, अविनाश शर्मा, शालिग्राम शर्मा, कैलाश सिंह, जयप्रकाश चौधरी, लक्ष्मीकांत चौधरी, सुरेंद्र साह, सीताराम पोद्दार, मणिकांत सिंह, कृष्णदेव गुप्ता, मंटू सिंह, अशोक पंडित, उमेश सहनी, मंटू भगत, प्रदीप मेहरा शिवनारायण मंडल, अशोक महाराज, कृष्णा कुशवाहा, मनीष पंडित व अन्य शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन