मधेपुरीयन होली में प्रेम व भाईचारे का अद्भुत संगम

होली के दिन समाजसेवी साहित्यकार डॉ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी के निवास वृंदावन में हिंदू-मुस्लिम एवं अगड़े-पिछड़े सबों ने मिलबैठ कर होली मनायी.
मधेपुरा. होली के दिन समाजसेवी साहित्यकार डॉ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी के निवास वृंदावन में हिंदू-मुस्लिम एवं अगड़े-पिछड़े सबों ने मिलबैठ कर होली मनायी. होली मिलन में अंतरराष्ट्रीय उद्घोषक पृथ्वीराज यदुवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता मो शौकत अली, वेदव्यास महाविद्यालय के संस्थापक डॉ रामचंद्र प्रसाद मंडल, चर्चित कवि-साहित्यकार व पूर्व प्राचार्य प्रो मणिभूषण वर्मा ने अपने गुरु डॉ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी के चरणों पर अबीर रखा और डा भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने सबों के माथे पर अबीर लगाकर अपने अंदर की सारी बुराइयों, ईर्ष्या, द्वेष को खत्म करने एवं सदैव प्रेम व आपसी भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया. आरंभ में सबों ने वृंदावन परिसर के पेड़ों के साथ होली खेलते हुए यही कहा कि सफाई, समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण का पर्व होली है. अंत में डा भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने रासबिहारी लाल मंडल पर लिखी अपनी पुस्तक- पराधीन भारत में स्वाधीन सोच की एक-एक प्रति सबों को दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










