शैक्षणिक परिभ्रमण से होता है बच्चों का बौद्धिक विकास

Updated:
विज्ञापन

शैक्षणिक भ्रमण के लिए बाबा भोलेनाथ की नगरी सिंहेश्वर स्थान व कोसी बैराज गणपतगंज मंदिर के लिए रवाना हुए.

विज्ञापन

नयानगर. उदाकिशुनगंज प्रखंड अंतर्गत बुधामा पंचायत के साधुपुर स्थित मवि के छात्र-छात्राओं को रविवार को गैर शैक्षणिक अवकाश के अवसर पर मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए बाबा भोलेनाथ की नगरी सिंहेश्वर स्थान व कोसी बैराज गणपतगंज मंदिर के लिए रवाना हुए. परिभ्रमण दल को विद्यालय की सचिव सलीया देवी व प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन मुखिया के नेतृत्व में गये छात्र कई पर्यटन स्थल का भ्रमण करेंगे. वहीं प्रधानाध्यापक ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्रों का व्यावहारिक ज्ञान विकसित होता है एवं प्रकृति के प्रति उनकी रुचि बढ़ती है. छात्रों को विभिन्न ऐतिहासिक व प्राकृतिक धरोहरों को नजदीक से देखने एवं समझने का अवसर भी मिलता है. इससे बच्चों को बौद्धिक विकास होगा. मौके पर शिक्षक विजय कुमार साह, तपन कुमार, शिवानी कुमारी, गौरव कुमार, रसोईया समतोला देवी, टोला सेवक सपना कुमारी, ग्रामीण सुशील मंडल, विलास सिंह, विपिन मंडल, सुरेश मंडल, राजीव कुमार व अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन