मधेपुरा से लहेरियासराय तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पथ के निर्माण को लेकर सांसद ने लिखा पत्र
सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री को राष्ट्रीय राजमार्ग 131 मधेपुरा से लहेरिया सराय (कोशी नदी पर पुल सहित) तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पथ का निर्माण को लेकर सांसद दिनेश चंद्र यादव ने पत्र दिया है.
मधेपुरा. सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री को राष्ट्रीय राजमार्ग 131 मधेपुरा से लहेरिया सराय (कोशी नदी पर पुल सहित) तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पथ का निर्माण को लेकर सांसद दिनेश चंद्र यादव ने पत्र दिया है. पत्र में सांसद ने कहा कि बिहार राज्य के कोशी व मिथिला क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक, संस्कृति, प्रगति तथा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दृष्टि से एनएच-131 मधेपुरा से लहेरिया सराय (कोशी नदी पर पुल सहित) तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पथ का निर्माण अत्यंत आवश्यक है. प्रस्तावित मार्ग साहुगढ़-परमानंदपुर-पंचगछिया-नवहट्टा-बकुनियां-किरतपुर व बेनीपुर से होकर गुजरता है. यह क्षेत्र उच्च क्षमता वाले सड़क नेटवर्क के अभाव में औद्योगिक विकास, कृषि उत्पादों की सुगम ढुलाई तथा सुरक्षित आवागमन से वंचित रहा है. उक्त ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के निर्माण से यात्रा समय में कमी आयेगी. सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी. इससे कोशी क्षेत्र के लोगों को इलाज हेतु एम्स व डीएमसीएच मेडिकल कॉलेज, दरभंगा जाने का मार्ग प्रशस्त होगा. सांसद ने आग्रह किया कि एनएच-131 मधेपुरा से लहेरियासराय तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पथ का निर्माण करायें.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए