30 दिवसीय महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

Updated at : 29 Jan 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
30 दिवसीय महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

30 दिवसीय महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मधेपुरा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा 30 दिवसीय महिला वस्त्र निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ बुधवार को हुआ. महिला सशक्तिकरण के मद्देनजर भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन सीएस शेट्टी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षण का शुभारंभ किया. मौके पर आरसेटी के निदेशक दिनेश कुमार, जीविका के मैनेजर जॉब अमरजीत कुमार एवं युवा पेशेवर सतत जीविकोपार्जन योजना स्तुति कुमारी ने प्रशिक्षण का उद्घाटन किया. इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रशिक्षणार्थियों ने नामांकन कराया है. प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व स्वरोजगार से जोड़ना है. आरसेटी के निदेशक दिनेश कुमार ने उद्यमी के गुणों के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि आप इस संस्थान से प्रशिक्षण के उपरांत स्वरोजगार (अपना रोजगार) शुरू कर सकते हैं. साथ ही आरसेटी मधेपुरा में कुछ सफल उद्यमियों ने अपने रोजगार का अनुभव साझा किया. इस कार्यक्रम में संकाय सदस्य राजन कुमार सिंह, रोबिन कुमार, कार्यालय सहायक कुमार राहुल, प्रशिक्षिका शीला कुमारी, ललिता देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन