ePaper

महिलाओं ने संवाद में कृषि तकनीक की जानकारी व प्रशिक्षण की जतायी इच्छा

Updated at : 03 May 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने संवाद में कृषि तकनीक की जानकारी व प्रशिक्षण की जतायी इच्छा

महिलाओं ने संवाद में कृषि तकनीक की जानकारी व प्रशिक्षण की जतायी इच्छा

विज्ञापन

कहा, खेती को लाभकारी बनाना है, तो समय पर खाद, बीज व कीटनाशक कराना होगा मुहैय्या ग्वालपाड़ा . 18 अप्रैल से बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला संवाद के सिलसिले में शनिवार को ग्वालपाड़ा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नोहर में ग्वालपाड़ा के गुलाब जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद का आयोजित किया गया. बीपीएम विकाश रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में 37 से ज्यादा योजनाएं चल रही है. इन योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंचाना है. इसमें और क्या सुधार की आवश्यकता है, इस पर विशेष बल दिया जा रहा है. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी सामाजिक-आर्थिक भागीदारी को सुनिश्चित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को नीति-निर्माताओं तक पहुंचाना है. भीषण गर्मी के बावजूद महिलाओं ने महिला संवाद में सक्रिय भागीदारी दर्ज की. अपना अनुभव कर रही साझा कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी महिलाएं, स्वयं सहायता समूहों की सदस्य और अन्य ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हो रही हैं. वे अपने अनुभव साझा कर रही हैं. एक-दूसरे की कहानियों से प्रेरणा ले रही हैं एवं अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक हो रही हैं. इसमें सरकारी योजनाओं से संबंधित पूर्ण जानकारी वितरित किए जा रहे हैं. महिला संवाद रथ के माध्यम से जागरूकता फिल्में दिखाकर महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है. सिंचाई के श्रोतों को विकसित करे सरकार उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी और प्रशिक्षण की इच्छा जताते हुए सरकार से खाद्य और कीटनाशकों की सहज उपलब्धता और उनकी कीमतों में कमी सुनिश्चित करने की मांग की. महिलाओं ने बताया कि यहां अधिकतर आबादी कृषि पर निर्भर है, इसलिए यहां की आर्थिक मजबूती के लिए किसानों के हित में विशेष योजनाएं और सुविधाएं जरूरी है. महिलाओं ने कहा कि अगर खेती को लाभकारी बनाना है, तो किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त इनपुट्स जैसे खाद, बीज और कीटनाशक दवा उचित दरों पर मिलना चाहिए. सिंचाई के श्रोतों को विकसित करना होगा. जीविका द्वारा संचालित इस पहल में प्रत्येक महिला को आमंत्रित किया गया है कि वह अपने निकटतम महिला ग्राम संगठन में पहुंचकर इस संवाद का हिस्सा बने और राज्य के समावेशी विकास में अपनी भूमिका को सशक्त बनाएं. मौके पर केशव कुमार, अनिल ठाकुर, बिनय कुमार, सौरभ कुमार झा, बंदना भारती, कामनी रानी, काजल कुमारी, पुष्पा कुमारी, गजेंद्र कुमार, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन