पेड़ से लटका मिला महिला का शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 10:00 PM
पेड़ से लटका मिला महिला का शव
मुरलीगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तमोट परसा वार्ड संख्या दो में सोमवार को पेड़ से महिला का शव लटका मिला. ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जतायी है. शव की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के तमोट परसा वार्ड संख्या दो निवासी विपिन सिंह की पत्नी रंजू देवी (45) के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि रंजू देवी की पुत्री का धुरगांव वार्ड संख्या 12 निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र विभूति सागर से प्रेम-प्रसंग का मामला चल रहा था. पुत्री की हरकत से मां परेशान थी. रविवार की शाम से ही पुत्री घर से गायब थी. इस कारण रंजू देवी परेशान थी. सुबह में रंजू देवी का शव घर के पास पेड़ से लटका मिला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना भर्राही व मुरलीगंज थाने की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे करवाया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर, एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि महिला का पेड़ में लटका हुआ शव मिलने की जानकारी मिली है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद हीं कुछ साफ हो जायेगा. महिला की हत्या हुई है या आत्महत्या की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










