ePaper

20 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 01 Aug 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
20 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

20 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कुमारखंड. भतनी थाना क्षेत्र के टेंगराहा सिकियाहा पंचायत में पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश को सूचना मिली कि पंचायत के बरहकुरवा वार्ड संख्या- 15 निवासी सीता देवी उर्फ देवकी देवी व उनके पुत्र धर्मेंद्र कुमार प्रतिबंधित मादक पदार्थ का तस्करी करता है. थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआइ शंभू ठाकुर एवं पुलिस बल के साथ सीता देवी उर्फ देवकी देवी के घर की घेराबंदी की. इस दौरान पुलिस को चकमा देकर धर्मेन्द्र कुमार भाग गया. छापेमारी के दौरान 20 किलो गांजा बरामद हुआ . इस दौरान महिला तस्कर सीता देवी उर्फ देवकी देवी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला तस्कर को गांजे के साथ थाना लाकर गंभीरता से पूछताछ की गयी, तो उन्होंने गांजे की छोटी पुरिया बनाकर क्षेत्र में ऊंचे मूल्य पर बेचने की बात स्वीकार ली. तस्कर सीता देवी उर्फ देवकी देवी एवं पुत्र धर्मेन्द्र कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में मंडल कारा मधेपुरा भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान फरार तस्कर धर्मेंद्र कुमार के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन