अनियंत्रित बाइक की टक्कर से छात्र घायल, सदर अस्पताल में हुआ उपचार

Author Aman Kumar|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधेपुरा में सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है. वार्ड संख्या-14 निवासी आदित्य कुमार को कोचिंग से लौटते समय एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी. उनके दोस्त तुरंत उन्हें सदर अस्पताल ले गए.

विज्ञापन

मधेपुरा : शहर के वार्ड संख्या-14 निवासी भूषण पासवान के पुत्र आदित्य कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गए. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदित्य कुमार अपने दोस्तों के साथ कोचिंग गए थे. कोचिंग से लौटने के दौरान पुरानी बाजार में एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए.

दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद आदित्य के दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन