सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
पुरैनी. उदाकिशुनगंज-चौसा एसएच- 58 पर सड़क दुर्घटना में महिला जख्मी हो गयी थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार पुरैनी मुख्यालय वार्ड नंबर नौ निवासी जयप्रकाश सिंह की पत्नी मंजुला देवी पुत्र व पुत्री के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नवगछिया जा रही थी. इसी क्रम में एसएच 58 पर चौसा-पुरैनी सीमा के पास ही ईंट भट्ठा के पास हाइवा ने मोटरसाइकिल में टक��कर मार दी, जिससे मंजुला देवी व उनकी पुत्री जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मंजुला को हायर सेंटर रेफर कर दिया. भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी.इधर, पुरैनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. मालूम हो कि मंजुला देवी पुरैनी मुख्यालय के आंबेडकर चौक पर चाय और नाश्ते की दुकान चलाती थी, जिससे परिवार चलता था. घटना की सूचना पर मुखिया विनोद कांबली निषाद, जिप प्रतिनिधि संजय सहनी, सरपंच उमेश सहनी आदि ने मृतका के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










