अज्ञात वाहन की ठोकर से स्टेट हाईवे 91 पर महिला की हुई मौत

ट्रक की ठोकर से स्टेट हाईवे 91 पर महिला की हुई मौत
मुरलीगंज. मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे 91 पर पंचगछिया के समीप ट्रक की ठोकर से बाइक सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान अररिया जिला के भरगामा थाना के वीरनगर विषहरिया निवासी अरुणा कुमारी (23) के रूप में हुई है. साथ ही दो बच्चा भी जख्मी हो गया. वहीं बाइक चला रहे युवक मृतका के पति संजीव कुमार भी जख्मी हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार मुरलीगंज से बिहारीगंज की ओर जा रहा था. इसी दौरान पंचगछिया के समीप बाइक में ट्रक ने धक्का मार दिया, जिससे महिला बाइक गिर गयी. ट्रक का पिछला चक्का उनके सर को कुचलते हुए निकल गया. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजित कुमार पुलिस सदल बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










