चार स्थानों पर मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ताओं से करेंगे ऑनलाइन संवाद

चार स्थानों पर मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ताओं से करेंगे ऑनलाइन संवाद
पुरैनी. प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को चार जगहों पर मुख्यमंत्री बिजली उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे. कार्यक्रम को लेकर बिजली विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. पूरे प्रदेश भर में राज्य सरकार के द्वारा सभी बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने की शुरुआत के बाद 12 अगस्त बिजली उपभोक्ताओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऑनलाइन माध्यम से संवाद करेंगे. कनीय अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि औराय बाढ़ आश्रय स्थल, पंचायत सरकार भवन चटनमा, पंचायत सरकार भवन नरदह, कला मंच बथनाहा में आयोजन स्थल बनाया गया है. उन्होंने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से 12 अगस्त को शिविर में भाग लेने की अपील की है. इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










