उदाकिशुनगंज के नये सीडीपीओ विनिता कुमारी ने लिया योगदान

बाल विकास परियोजना कार्यालय उदाकिशुनगंज के नये सीडीपीओ विनिता कुमारी ने शनिवार को योगदान लिया.
उदाकिशुनगंज. बाल विकास परियोजना कार्यालय उदाकिशुनगंज के नये सीडीपीओ विनिता कुमारी ने शनिवार को योगदान लिया. ज्ञात हो कि उदाकिशुनगंज के सीडीपीओ के पद पर पुरैनी के सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ राजा प्रताप आसीन थे. अब मधेपुरा सदर के सीडीपीओ विनिता कुमारी को उदाकिशुनगंज का अतिरिक्त प्रभार देकर प्रभारी सीडीपीओ बनाया गया है. जानकारी हो कि उदाकिशुनगंज बाल विकास परियोजना कार्यालय विगत तीन वर्षों से प्रभारी सीडीपीओ के बदौलत ही चल रहा है. जिससे उदाकिशुनगंज परियोजना में प्रभारी सीडीपीओ सप्ताह में तीन दिन ही समय दे पाते हैं और तीन दिन वे अपने पदस्थापन वाले परियोजना में समय देकर कार्यों का निष्पादन किया करते हैं. जिससे परियोजना की विधि व्यवस्था और कामकाज में देरी होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










