पदाधिकारियों ने पीएम आवास प्लस 2.0 योजना के सर्वे का किया सत्यापन

Updated:
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने पीएम आवास प्लस 2.0 योजना के सर्वे का किया सत्यापन

पदाधिकारियों ने पीएम आवास प्लस 2.0 योजना के सर्वे का किया सत्यापन

विज्ञापन

कुमारखंड. ग्रामीण विकास विभाग के पत्र के आलोक में गुरुवार को प्रखंड के बिशनपुर सुन्दर पंचायत अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण आवास के सर्वेक्षण कार्य का पदाधिकारियों ने भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान प्रभारी डीएम सह डीडीसी अवधेश कुमार आनंद के नेतृत्व में एडीएम आपदा, जिला कल्याण पदाधिकारी, वरीय प्रभारी पदाधिकारी कुमारखंड, जिला योजना पदाधिकारी, डीपीओ मनरेगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारखंड, मधेपुरा, आलमनगर, ग्वालपाड़ा सहित अन्य कई प्रखंड के बीडीओ गुरुवार को बिशनपुर सुंदर पंचायत पहुंच कर सर्वे कार्य का भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान सर्वे कार्य की गुणवत्ता के साथ ही लाभुकों की पात्रता व अपात्रता की जांच की गयी. मौके पर प्रभारी डीएम सह डीडीसी ने बताया कि आवास प्लस टू योजना के तहत बिशनपुर सुंदर पंचायत में हुए 3030 लोगों का सर्वे कार्य का स्थल जांच कर जो लाभुक पात्र हैं और नाम नहीं जुड़ा है उनके नाम को समय सीमा के अंदर जोड़ने तथा जो अपात्र हैं उनके नाम को सर्वे लिस्ट से हटाने का निर्देश दिया गया है. बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट ने बताया कि स्थलीय जांच रिपोर्ट तत्काल जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी. भौतिक सत्यापन के दौरान जिला व प्रखंड स्तर के आए सभी पदाधिकारी घंटों जांच में जुटे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन