एससी-एसटी छात्र व छात्राओं से नामांकन शुल्क वसूली पर विश्वविद्यालय सख्त

Updated:
विज्ञापन
एससी-एसटी छात्र व छात्राओं से नामांकन शुल्क वसूली पर विश्वविद्यालय सख्त

एससी-एसटी छात्र व छात्राओं से नामांकन शुल्क वसूली पर विश्वविद्यालय सख्त

विज्ञापन

तीन दिनों के अंदर राशि वापस करने का अल्टीमेटम देते कार्रवाई की दी चेतावनी मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) व गर्ल्स कैंडिडेट्स से नामांकन के समय शुल्क लेने की शिकायत को गंभीरता से लिया है. विश्वविद्यालय ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि बिहार सरकार के संकल्प के तहत इन वर्गों से स्नातक व स्नातकोत्तर में नामांकन के समय किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाना है. छह जुलाई को विश्वविद्यालय व राजभवन को शिकायत मिली, जिसमें आरोप लगाया गया कि वीमेंस कॉलेज मधेपुरा और ईस्ट एन वेस्ट डिग्री कॉलेज पटुआहा, सहरसा सहित कुछ कॉलेजों में नामांकन शुल्क के रूप में तीन से चार हजार रुपये तक की वसूली की गयी. इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए डीएसडब्ल्यू ने पत्र जारी कर इन कॉलेजों में शुल्क वसूली पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा कि यदि किसी छात्र या छात्रा से शुल्क लिया गया है तो, उसे तीन दिनों के भीतर वापस करते हुए इसकी सूचना विश्वविद्यालय को दी जाय. अन्यथा वापस नहीं करने पर कॉलेजों के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन