एकता मार्च पदयात्रा आज

Updated:
विज्ञापन
एकता मार्च पदयात्रा आज

एकता मार्च पदयात्रा आज

विज्ञापन

मधेपुरा. माय भारत के तत्वावधान में मंगलवार को सुबह आठ बजे से एकता मार्च पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा. इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) व राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का सक्रिय सहयोग रहेगा. माय भारत की उपनिदेशक हुस्न जहां व एनएसएस के कार्यालय समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि मंगलवार की यात्रा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय से शुरू होकर दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल होते हुए शैक्षणिक परिसर तक जायेगी. मौके पर कुलसचिव प्रो अशोक कुमार ठाकुर, प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव, बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य स्वदेश यादव तथा जिला पब्लिक स्कूल व चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार आदि उपस्थित रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन