70 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
70 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

थाना क्षेत्र की इसरायन खुर्द पंचायत में शनिवार की रात बोलेरो गाड़ी से 70 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

कुमारखंड. थाना क्षेत्र की इसरायन खुर्द पंचायत में शनिवार की रात बोलेरो गाड़ी से 70 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार, पंचायत वार्ड 17 करूबेली गांव से गुप्त सूचना के आधार पर बोलेरो में रखे 69.150 लीटर विदेशी शराब के साथ भेजू कुमार, पिता इंदू मंडल व सुरेश मंडल, पिता मेहंदी मंडल को खरीद बिक्री करते गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी. बरामद विदेशी शराब के साथ-साथ बोलेरो व खरीद-बिक्री करते गिरफ्तार दोनों युवकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन