दो वारंटी गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन
दो वारंटी गिरफ्तार, जेल

समकालीन छापेमारी अभियान के तहत अरार थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी सुभाष रजक व अरार निवासी केवल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने दी.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा. समकालीन छापेमारी अभियान के तहत अरार थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी सुभाष रजक व अरार निवासी केवल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने दी. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गये सुभाष रजक अभियुक्त हैं जो फरार चल रहा था. वहीं अरार निवासी केवल यादव भी फरारी अभियुक्त हैं. जिसे शनिवार की रात समकालीन छापामारी अभियान के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष विकास कुमार, एएसआई धीरज कुमार व अन्य पुलिस बल शामिल थे. दूसरी तरफ ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के बिंद टोली निवासी रामजी महतो को शनिवार की रात गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी ग्वालपाड़ा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन