चोरी के सामान के साथ दो चोर पकड़ाया, ऑटो जब्त
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ दो चोर पकड़ाया, ऑटो जब्त
विज्ञापन
सिंहेश्वर.
थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दा स्थित पंचायत सरकार भवन में चोरों ने चोरी कर ली थी. ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ लिया, जिसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया. इस बाबत पंचायत सचिव पंकज कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि पंचायत भवन में चोरी करते लालपुर वार्ड एक निवासी लालो कुमार व गिद्दा वार्ड दो निवासी सुनील कुमार को पकड़कर रखा है, जबकि गिद्दा वार्ड दो निवासी रवि कुमार भाग गया. ग्रामीण व मुखिया बिरेंद्र कुमार शर्मा ने लालो से पूछताछ की. उसने कहा कि बड़े भाई विकास के ऑटो बीआर 43 पीए 0304 में चोरी की गयी इंवर्टर रखा हुआ है. जो पंचायत सरकार भवन के आगे लगा हुआ है. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने ऑटो को जब्त कर लिया. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










