सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति जख्मी, पीएचसी ग्वालपाड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति जख्मी, पीएचसी ग्वालपाड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

दोनों व्यक्ति झंझरी मोड़ के पास बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से जोरदार ठोकर लग गया.

विज्ञापन

ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा से नया नगर जाने वाली सड़क पर झझरी मोड के समीप दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने ठोकर लग गई. दोनों मोटरसाइकिल पर एक-एक व्यक्ति सवार थे. दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों ज़ख्मी को स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालपाड़ा में भर्ती करवाया गया. जहां डॉ सत्य प्रकाश के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया गया. दोनों जख्मी की पहचान ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के झंझरी वार्ड नंबर 14 निवासी अमीर आजाद के पुत्र मोहम्मद सुल्तान के रूप में हुई. दूसरा पीरनगर वार्ड नंबर 7 निवासी शशिधर कुमार का लड़का अमरदीप कुमार के रूप में हुई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति झंझरी मोड़ के पास बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से जोरदार ठोकर लग गया. जिससे दोनों व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तथा सूचना मिलते ही परिजन तथा ग्रामीण के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालपाड़ा लाया गया. गंभीर स्थिति देखते हुए और मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन