बाइक की ठोकर से चालक सहित दो जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से चालक सहित दो जख्मी, रेफर

उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के पास स्टेट हाइवे 58 पर बाइक चालक ने पैदल चल रहे एक अधेड़ व्यक्ति को ठोकर मार दी.

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव के पास स्टेट हाइवे 58 पर बाइक चालक ने पैदल चल रहे एक अधेड़ व्यक्ति को ठोकर मार दी. जिससे अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं बाइक चालक भी जख्मी हो गया. दोनों जख्मियों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चिकित्सक ने मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जानकारी अनुसार शनिवार की दोपहर लक्ष्मीपुर के बीरेंद्र पासवान (60) पैदल सड़क किनारे जा रहे थे कि तेज रफ्तार बाइक चालक ने ठोकर मार दी. ठोकर के बाद बाइक चालक भी गिरकर जख्मी हो गया. चालक रहटा के मो महफुज का पुत्र मो शौकत बताया गया. जख्मी अधेड़ व्यक्ति का दोनों पैर टूट गया. जिसे इलाज के लिए रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन