शिनवारा में दो घर जले

शिनवारा में दो घर जले
फ़ोटो-मधेपुरा-15-जला हुआ घर प्रतिनिधि, नयानगर उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के शिनवारा वार्ड 11 में सोमवार को दो घर जल गये. पीड़िता मंजू देवी ने कहा कि घर का सारा सामान जल गया. वहीं पांच बकरियों की झुलसने से मौत हो गयी. पीड़िता बिजली देवी पति कैलाश तांती ने कहा कि बाइक, साइकिल, अनाज, कपड़ा सहित सारा सामान जल गया. वहीं तीन बकरियों की झुलसने से मौत हो गयी. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ितों के पास अब रहने के लिए घर और रोजमर्रा का कोई सामान नहीं बचा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है. इधर, प्रभारी सीओ देव कृष्ण कामत ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री दे दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










