दो बाइक में हुई टक्कर, एक की मौत, एक इलाजरत
दो बाइक में हुई टक्कर, एक की मौत, एक इलाजरत
मधेपुरा . दो बाइक की टक्कर में मंगलवार को एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं दूसरे व्यक्ति जख्मी हो गया, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. मृतक की पहचान कुमारखंड प्रखंड जडवा के वार्ड नंबर 13 निवासी मोहम्मद एजु के पुत्र मो आरिफ (42) की मौत हो गयी. वही जख्मी मो तस्लीम का पुत्र मो तनवीर है. जख्मी तनवीर ने बताया कि भतीजे आरिफ के साथ घर जा रहा था. इसी दौरान मानिकपुर के समीप एक बाइक में टक्कर हो गयी. बताया कि मो आरिफ राजमिस्त्री का काम करता था. इधर, भर्राही थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दोनों बाइक को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









