रबी फसलों में कीट-व्याधि प्रबंधन पर प्रशिक्षण शुरू

Updated:
विज्ञापन
रबी फसलों में कीट-व्याधि प्रबंधन पर प्रशिक्षण शुरू

रबी फसलों में कीट-व्याधि प्रबंधन पर प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन

मधेपुरा.

वित्तीय वर्ष 2025-26 में आत्मा योजना के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों के चार-चार चयनित पंचायतों में रबी फसलों में कीट-व्याधि प्रबंधन आधारित विषय पर दो दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार से हुआ.

. यह प्रशिक्षण तीन फरवरी तक जिले के 13 प्रखंडों के 52 पंचायतों अलग-अलग तिथि को होगा. जिला कृषि पदाधिकारी-सह-आत्मा के निदेशक रीतेश रंजन ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, प्रखंड स्तर के प्रसार कर्मियों व जिला स्तर से प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा किसानों को रबी फसलों में कीट-व्याधि प्रबंधन के आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दी जायेगी. इससे किसान बेहतर एवं लाभकारी खेती कर सकें. उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में चयनित 75 कृषकों की सहभागिता सुनिश्चित की गयी. ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत झिटकिया कलहौता में वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान डॉ सुरेंद्र कुमार चौरसिया ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया. वहीं पुरैनी प्रखंड के कुरसंडी पंचायत अंतर्गत वासुदेवपुर में बीएओ अंशुली प्रिया तथा उदाकिशुनगंज प्रखंड के मधुबन पंचायत में वैज्ञानिक राहुल कुमार वर्मा व प्रखंड कृषि पदाधिकारी आत्मा शंकर कुमार ने प्रशिक्षण का उद्घाटन किया.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन