तीन युवक कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार

तीन युवक कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार
पुरैनी. पुलिस ने तीन युवकों को कट्टा व अन्य आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार किया है. गुरुवार को उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने प्रेसवार्ता किया. उन्होंने बताया कि गश्ती के दौरान दारोगा राकेश कुमार सिंह अन्य पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किये गये युवकों की जांच की गयी, तो उनके पास से एक कट्टा, एक गोली तथा तीन खोखा बरामद किया गया है. इसके अलावा बाइक व तीन मोबाइल भी जब्त किया है. गिरफ्तार युवक औराय वार्ड सात निवासी छोटू कुमार पिता खुसर सिंह, औराय वार्ड छह निवासी सदानंद शर्मा के पुत्र सूरज कुमार व अंभो बासा निवासी नागो सिंह के पुत्र सागर कुमार है.एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार किये गये तीनों ही युवकों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. तीनों युवकों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुये न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




