सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार तीन लोग घायल
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार तीन लोग घायल
विज्ञापन
कुमारखंड.
थाना क्षेत्र के गढ़िया पेट्रोल पंप के पास शनिवार को ऑटो पलटने से तीन लोग घायल हो गया. ग्रामीणों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया. सभी जख्मी अररिया जिले के बोसी बसेटी थाना क्षेत्र के मोहनी वार्ड नौ निवासी है. मोहनी निवासी मो कमाल ने बताया कि परिवार का इलाज कराने के लिए ऑटो से सहरसा जा रहे थे. जैसे ही गढ़िया पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर से बचाने में ऑटो चालक ने नियंत्रिण खो दिया, जिससे ऑटो पलट गया. ऑटो पर सवार मो कमाल, अनवर आलम, असराना खातून जख्मी हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










