उदाकिशुनगंज में मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन तीन अभिभावक गिरफ्तार

उदाकिशुनगंज में मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन तीन अभिभावक गिरफ्तार
उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित सभी केंद्रों दूसरे दिन मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में मैट्रिक परीक्षा हुई. वहीं एसडीएम एसजेड हसन एवं एसडीपीओ अविनाश कुमार परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे. एसडीएम ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से कोई भी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है. परीक्षा के दौरान कोसी कालोनी परीक्षा केंद्र पर एसडीएम ने सीएस अंबुज कुमार को दिशा-निर्देश दिया कि परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करना सुनिश्चित करें. अन्यथा समय अवधि के बाद आने वाल�� परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जायेगी. परीक्षा के दौरान निषेधाज्ञा उल्लंघन मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह तीन अभिभावकों को गिरफ्तार किया. जिसमें परीक्षा समाप्ति के पश्चात बाउंड भरने के बाद रिहा किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










