पैना में तीन दिवसीय मुहर्रम मेला का हुआ समापन

पैना में तीन दिवसीय मुहर्रम मेला का हुआ समापन
चौसा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पैना स्थित मोलाबक्स स्टेडियम में तीन दिवसीय मुहर्रम मेले का समापन हो गया. इस दौरान चंदा, कबीर टोला चंदा व पैना में ताजिया मिलन समारोह आयोजित किया गया और खिलाड़ियों द्वारा करतब दिखाया गया. मेला स्थल पर कई दुकानें सजी थीं. वही इस्लामिया टीम पैना, एयर इंडिया टीम भरतखंड, केजर्स टीम भरतखंड, युवा कमेटी उजानी टोला रहटा, नजामिया टीम सधवा, पश्चिमी घरारी खरीक बाजार के टीम शामिल रहे. यह मेला गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है, जहां सभी समुदायों के लोगों ने एक साथ मिलकर इस त्यौहार मनाया. मौके पर मेला अध्यक्ष मो तारिक रकीब, सचिव नूर राही, मो परवेज आलम, मो फरियाद आलम, सचिता चौधरी, मो शहनबाज आलम, मो कुर्बान अली, मो निसार अहमद, मो शमशाद, मो फुरकान अली, मो नजरुल आलम, मो साजिफ आलम, मो बारीक, मो बिशु आदि सक्रिय दिखे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










