5.10 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार

5.10 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार
सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर से 5.10 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम रामपुर वार्ड संख्या 12 स्थित भाभी चाय दुकान के पीछे एक खुले भूसखार में तीन युवकों के द्वारा स्मैक बेचा जा रहा है. जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सिंहेश्वर रोहित कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस पदाधिकारी पीटीसी रंजीत कुमार पासवान एवं प्रपुअनि उदय कुमार भानु एवं प्रपुअनि रविशंकर कुमार एवं अन्य पुलिस कर्मी के साथ पहुंचे. चाय दुकान के पीछे रघुनंदन यादव के खुले भूसखार का घेराबंदी किया, जहां भूसखार में तीन युवकों को पाया, जिसने नाम नीतीश कुमार, बॉबी कुमार और कुन्दन कुमार बताया. तलाशी लेने पर 5.10 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. इसके साथ- साथ स्मैक पीने वाला सील्वर कलर का छोटा- छोटा आठ पीस रेपर, स्मैक पैक करने वाला उजले रंग कटा हुआ चार पीस प्लास्टिक, स्मैक उठाने में प्रयोग होने वाला छोटा स्टील ब्लेड, एक काले रंग का स्मैक मापने वाला इलेक्ट्रानिक मशीन, विभिन्न रंग का आठ पीस लाइटर एवं मिट्टी का बना काले रंग का चीलम बरामद हुआ. बरामद स्मैक के संबंध में पूछताछ नीतीश कुमार ने बताया कि हमलोग को एक लड़का पथराहा का है, जो स्मैक लाकर पहुंचाता है, जिससे हमलोगों ने नौ हजार का स्मैक खरीदे है. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




