विभिन्न कांडों के तीन फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

विभिन्न कांडों के तीन फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल
उदाकिशुनगंज . पुलिस ने विभिन्न कांडों के फरार तीन वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि फरारी वारंटी रतन शर्मा उदाकिशुनगंज, वार्ड संख्या 13 में घर पर छुपकर रह रहा है. वहीं गोपालपुर गांव के दुर्गा वासा निवासी फरारी वारंटी मनोज महतो सोमवार की रात्रि को घर पहुंचा है. सूचना पाकर दारोगा धनंजय कुमार गुप्ता ने सशस्त्र बलों के साथ दोनों फरारी वारंटी रतन शर्मा व मनोज महतो को गिरफ्तार किया. जबकि गत दिनों लड़की के अपहरण मामले के आरोपी विकास कुमार को पुअनि गौरव कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर मधुवन पंचायत के वार्ड संख्या दो उदा गांव से गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तीनों फरारी वारंटी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










