गौरीपुर पंडा टोला में आग लगने से 10 बकरी सहित हजारों का सामान जला

Updated:
विज्ञापन
गौरीपुर पंडा टोला में आग लगने से 10 बकरी सहित हजारों का सामान जला

घर के अंदर मे बांध कर रखे हुए सभी बकरी आग मे झूलस कर मर गई.

विज्ञापन

सिंहेश्वर सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लालपुर सरोपट्टी पंचायत स्तिथ गौरीपुर पंडा टोला वार्ड नंबर 14 में आग लगने से दो घर सहित हजारों रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया. इस अगलगी मे दस बकरी भी जल कर मर गयी. बताया गया की नंदन मंडल के घर मे अचानक आग लग गयी. आग की लपटे इतनी तेज थी की देखते ही देखते नंदन के दूसरे घर को भी जला कर राख कर दिया. जब तक ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू किया जाता तब तक घर में रखा सारा समान जल कर बर्बाद हो गया. पीड़ित ने बताया की घर के अंदर मे बांध कर रखे हुए सभी बकरी आग मे झूलस कर मर गयी. वहीं घर में रखा हुआ कपड़ा बर्तन भी जल गया. सीओ नवीन कुमार कुमार सिंह ने बताया की नंदन मंडल के दो घरों की जलने की सूचना है. पीड़ित को सरकारी प्रावधान के अनुसार हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन