सीएसपी में चोरों ने की चोरी, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
सीएसपी में चोरों ने की चोरी, मामला दर्ज

सीएसपी में चोरों ने की चोरी, मामला दर्ज

विज्ञापन

चौसा.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौसा पूर्वी खोखन टोला में एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र को चोरों ने निशाना बनाया. घटना के संदर्भ में तुलसीपुर टोला निवासी स्व सिकंदर प्रसाद सुमन की पुत्री ममता कुमारी ने बताया कि 13 मई की संध्या में ग्राहक सेवा केंद्र को बंद कर घर चले गये. 14 मई के सुबह में सूचना मिली की सीएसपी में चोरी हो गयी है. चोरों ने गोदरेज में रखा 1 लाख 94 हजार व काउंटर में रखें 50 हजार रुपया नकदी, लैपटॉप चुरा लिया. बताया कि चोरों ने प्रतिष्ठान में लगे चार सीसीटीवी कैमरा को नीचे की ओर घुमा दिया गया था. एक कैमरा पता नहीं चल पाने से चालू रह गया, जिसमे चोरों द्वारा चोरी करने का सभी वीडीयो उपलब्ध हो गया. वही थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चोरों का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन