मजदूर का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत के मजदूर की गुडगांव (हरियाणा) में छत से गिर जाने के कारण मौत हो गयी थी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि,
कुमारखंड
श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत के मजदूर की गुडगांव (हरियाणा) में छत से गिर जाने के कारण मौत हो गयी थी. मृत मजदूर का शव गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. पंचायत के लक्षमीपुर भगवती वार्ड 15 निवासी 30 वर्षीय मो शहाबुद्दीन हरियाणा प्रदेश के गुडगांव स्थित झंझर इलाके में रहकर भवन निर्माण कार्य में सरिया बांधने का काम करता था. जहां बीते गुरुवार छत से गिर जाने के कारण उन्हें काफी चोट लगी. साथ में काम कर रहे अन्य मजदूर साथियों ने उन्हें तत्काल गुडगांव स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी. हरियाणा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया. एंबुलेंस द्वारा शव को गुडगांव से लक्षमीपुर भगवती स्थित सहुरिया गांव लाया गया. शव पहुंचते ही परिजनों सहित ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. हर कोई इस अनहोनी की घटना से आहत दिख रहे थे. क्या बडे़, बूढ़े, जवान, बच्चे सभी इस घटना से अचंभित थे, जबकि मृतक की मां रौशन खातून पत्नी इसराना प्रवीण सहित बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










