बिहार सरकार की बजट में किसान और स्वास्थ्य पर कुछ भी बजट नहीं, माकपा नेता ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

Updated at : 06 Mar 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार सरकार की बजट में किसान और स्वास्थ्य पर कुछ भी बजट नहीं, माकपा नेता ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

दवाओं की भारी कमी है, जिससे आम जनता को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है.

विज्ञापन

मुरलीगंज, मधेपुरा. बिहार सरकार के हाल ही में पेश किए गए बजट में किसानों और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कोई प्रावधान न किए जाने पर माकपा नेताओं ने नाराजगी जताई है. इसी क्रम में माकपा नेता कौशल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सोमवार को मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत रजनी पंचायत के रजनी नया नगर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुये. इस दौरान माकपा नेता कौशल सिंह राठौड़ ने कहा कि सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है. न तो उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिल रहा है और न ही फसल क्षति के लिए उचित मुआवजा. वहीं सरकारी अस्पतालों में जरूरी सुविधाओं और दवाओं की भारी कमी है, जिससे आम जनता को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है. राठौड़ ने सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि यह बजट गरीबों, किसानों और मजदूरों के खिलाफ है. उन्होंने मांग की कि बिहार सरकार किसानों के लिए राहत पैकेज और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए तुरंत बजट आवंटित करें. कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और चेतावनी दी कि अगर सरकार अपनी नीतियों में बदलाव नहीं करती है तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जायेगा. मौके पर माकपा नेता कौशल सिंह राठौड़, रंजू देवी, विजेंद्र दास, रमेश हांसदा, मीना देवी, रानी देवी, रमेश हेंब्रम, अमित हंसदा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन