मंदिर रोड स्थित किराना दुकान में हुई चोरी

मंदिर रोड स्थित किराना दुकान में हुई चोरी
सिंहेश्वर. सिंहेश्वर मंदिर रोड में चोरों ने एक किराना दुकान में चोरी कर ली. इस बाबत पीड़ित दुकानदार का बेटा हर्ष ने बताया कि चोरों ने दुकान का ताला चोरी की घटना को अंजाम दिया. लगभग 50 हजार रुपये का सामान व गल्ला में रखा 10 हजार रुपया नकद चुरा लिया. चोरी की पूरी वारदात दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही सिंहेश्वर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










