परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ का हुआ विस्तार

Updated:
विज्ञापन
परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ का हुआ विस्तार

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ का हुआ विस्तार

विज्ञापन

बिहारीगंज. हथिऔधा पंचायत के वार्ड तीन में संतोष कुमार के आवास पर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष पूर्णिया की अध्यक्षता में मधेपुरा जिला के शिक्षकों की रविवार को बैठक आयोजित की गयी. बैठक के बाद संगठन का विस्तार किया गया, बैठक में शिक्षकों की ओर से सर्वसम्मति से संतोष कुमार को जिला संयोजक पद पर मनोनीत कर जिले में शिक्षकों के हित में कार्यों को संपादित करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का दायित्व सौंपा गया. बैठक में पूर्णिया के प्रमंडलीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, मो हसामुल हक, जिला उपाध्यक्ष पूर्णिया, पूर्णिया जिला सचिव मो अजहर, श्याम किशोर भारती प्रखंड अध्यक्ष बी कोठी सहित बिहारीगंज के शिक्षक राजेश कुमार सिंह, मुरलीधर पासवान, शंभू कुमार, साहब कुमार मंडल, प्रफुल्ल चंद, हसामूल हल, प्रेमलता कुमारी भगत, मो मुबारक, चक्रधर कुमार पासवान, रजनीश कुमार सिंह, मो खुर्शीद आलम सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन