मलेरिया के प्रति जागरूक करने को लेकर कर्मियों ने ली शपथ

Updated:
विज्ञापन
मलेरिया के प्रति जागरूक करने को लेकर कर्मियों ने ली शपथ

मलेरिया के प्रति जागरूक करने को लेकर कर्मियों ने ली शपथ

विज्ञापन

कुमारखंड. विश्व मलेरिया दिवस पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में मलेरिया के प्रति जागरूक करने को लेकर कर्मियों ने शपथ ली. सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरुण कुमार ने बताया कि मलेरिया रोग मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है. यह एक खतरनाक बीमारी है, इसलिए हमें अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखना चाहिये, घर के आसपास गंदा पानी न इकट्ठे होने दे, क्योंकि इससे मच्छर फैलने की आशंका रहती है. मौके पर मलेरिया बीमारी के रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए सभी को शपथ दिलाया गया कि सभी लोग जिले से मलेरिया रोग को समाप्त करने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे, अपने घर के आसपास जलजमाव नहीं होने देंगे, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करेंगे व बुखार होने की स्थिति में झाड़-फूंक न करेंगे. निकटतम अस्पताल में जाकर रक्त की जांच करवायेंगे. चिकित्सक के परामर्शानुसार अपना पूर्ण उपचार करायेंगे तथा अपने क्षेत्र के लोगों को भी रोग के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक करेंगे. मौके पर डॉ नवीन कुमार भारती, डॉ प्रकाश गुप्ता, केटीएस अजित कुमार, एसटीएस राकेश रोशन, बीसीएम प्रेमशंकर, डाटा इंट्री ओपरेटर एमडी रहमान, जीएनएम सीके पिंकी, जीएनएम, सुमेधा कुमारी, जीएनएम बंदना कुमारी, एएनएम प्रीति पूजा, जीएनएम जुली कुमारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन