बारिश से बिहारीगंज नगर पंचायत की खुली पोल

बारिश से बिहारीगंज नगर पंचायत की खुली पोल
बिहारीगंज. नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को बारिश होने से विकास कार्यों की पोल खुल गयी. बारिश से शास्त्री चौक से लेकर थाना रोड में जलजमाव हो गया. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा.लोगों ने कहा कि नगर पंचायत की लचर व्यवस्था का नतीजा है कि बारिश होने से नाले का पानी दुकानों में प्रवेश कर जाता है. स्थानीय राजेश कुमार, दुर्गा यादव, बब्लू ठाकुर, अमित कुमार, सुबेदार आलम, अंग्रेज आलम, चंदन कुमार ने कहा कि बारिश होने से सड़क पर गुजर मुश्किल हो जाता है. लोगों ने कहा कि सड़क के किनारे बने नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण नाला जाम रहता है. इस बाबत नगर पंचायत प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि शीघ्र ही नालों की सफाई करायी जायेगी, जो भी नाला टूट गया है. जल्द ही मरम्मत करवाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




