ePaper

रामपट्टी में पोखर साफ करने गया व्यक्ति पानी में डूबा, मौत

Updated at : 10 Aug 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
रामपट्टी में पोखर साफ करने गया व्यक्ति पानी में डूबा, मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपट्टी स्थित एक पोखर में डूबने से रविवार सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इस बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि रामपट्टी वार्ड आठ निवासी सनोज सिंह के पोखर में उक्त घटना घटित हुई है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,

सिंहेश्वर.

थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपट्टी स्थित एक पोखर में डूबने से रविवार सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इस बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि रामपट्टी वार्ड आठ निवासी सनोज सिंह के पोखर में उक्त घटना घटित हुई है. यह भी बताया गया कि उक्त पोखर सिंहेश्वर नगर पंचायत के गौरीपुर के वार्ड 11 निवासी हीरा मुखिया को मछली पालन के लिए दिया गया था. जिससे मछली निकालने के लिए दो व्यक्ति गणेश मुखिया और सुंदर मुखिया को भेजा गया था. मछली निकालने पहुंचे दोनों व्यक्तियों के द्वारा पोखर की सफाई की जा रही थी. इसी दौरान एक व्यक्ति गौरीपुर वार्ड 11 निवासी गणेश मुखिया पानी में डूब गया. कुछ देर बाद जब सुंदर ने गणेश को आसपास नहीं देखा तो वह पानी से निकलकर डर से वापस घर चला आया. इसी बीच रामपट्टी गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा उक्त गणेश को पानी में देखा गया. जिसके बाद उक्त घटना की जानकारी गांव वालों को दी गयी और फिर घटना की जानकारी सीओ नवीन कुमार सिंह और प्रभारी थानाध्यक्ष कपिलदेव यादव को दी गयी. अंचलाधिकारी के द्वारा स्थानीय गोताखोर मनोज मुखिया सहित अन्य को स्थल पर भेज कर उक्त डूबे व्यक्ति को पानी से बाहर निकलवाया. जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो गयी है. घटना की जानकारी के बाद पुलिस पदाधिकारी के द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन