ePaper

जनजातीय गौरव अभियान अंतर्गत होगा कई कार्यक्रम

Updated at : 24 Jun 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
जनजातीय गौरव अभियान अंतर्गत होगा कई कार्यक्रम

जनजातीय गौरव अभियान अंतर्गत होगा कई कार्यक्रम

विज्ञापन

मधेपुरा. बीएनएमयू अंतर्गत आने वाले मधेपुरा, सहरसा व सुपौल जिला में जनजातीय गौरव वर्ष (15 नवंबर, 2024 से 15 नवंबर, 2025) के अंतर्गत धरती आबा जनभागीदारी अभियान का आयोजन किया जायेगा. इस कड़ी 30 जून, 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. बीएनएमयू के कुलपति प्रो बीएस झा तथा एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार के निदेशानुसार कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने इस संदर्भ में सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र प्रेषित किया है. इसमें अनुरोध किया गया है कि एनएसएस इकाइयों के कार्यक्रम पदाधिकारियों को निदेशित करें कि प्रासंगिक पत्र के आलोक में अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुये युवाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित किया जाय. डॉ शेखर ने बताया कि भारत के समृद्ध इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा का नाम एक ऐसे वीर योद्धा व समाज-सुधारक के रूप में अंकित है. उन्होंने अपने जीवन को जनजातीय समाज की उन्नति तथा उनके अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया. देश में हर साल 15 नवंबर को उनकी जयंती पर भारत में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है. इसी कड़ी में 15 नवंबर 2024 से 15 नवंबर 2025 जनजातीय गौरव वर्ष मनाया जा रहा है. यह वर्ष न केवल उनकी शहादत व योगदान को याद करने का है, बल्कि यह जनजातीय समुदाय की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, अनवरत संघर्ष और स्वाभिमान का उत्सव भी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन