ePaper

हवा व बारिश से धान की फसल गिरा

Updated at : 30 Oct 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
हवा व बारिश से धान की फसल गिरा

हवा व बारिश से धान की फसल गिरा

विज्ञापन

कुमारखंड.

मोंथा तूफान ने मौसम की दिशा बदल दी है. दो दिन से पूरे प्रखंड क्षेत्र में बादल छाये रहे. हवाएं ठंडी व तेज बह रही हैं. इसका असर भी देखा जा रहा है. लोगों को ठंड का एहसास शुरू हो गया है. मौसम में अधिकतम तापमान में गिरावट आने के कारण ठंड महसूस हो रही है. दूसरी ओर गुरुवार सुबह में हुई हवा के साथ बारिश से तापमान में गिरावट हुई,

जबकि खेतों में लगे धान की फसल जो ज्यादातर कटनी के लिए तैयार है पर प्रभाव पड़ा है. जगह-जगह पक चुके धान फसल हवा व बारिश से खेतों में गिर गयी है. धान की फसल के लिए यह मौसम अनुकूल नहीं बताया जा रहा है. किसान ब्रह्मदेव मंडल, सुशील साह, हरेराम मंडल, कृपानंद मंडल, भुवनेश्वर मंडल, महेंद्र यादव, मनोहर यादव, नरेंद्र साह, बलदेव पासवान, रामनारायण सिंह, सरोज कुमार सिंह आदि ने बताया कि हवा व बारिश से मौसम बदलने के साथ धान फसल पर बुरा असर पड़ा है. बताते चलें कि बुधवार व गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे और सबेरे में हल्की बारिश के साथ हवा चलने से ठंड का असर भी देखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन