सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में विकास की रफ्तार होगी तेज: रीता

सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में विकास की रफ्तार होगी तेज: रीता
मधेपुरा. भाजपा नेत्री रीता राय ने सम्राट चौधरी को भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे संगठन और बिहार की जनता के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एक अनुभवी, ऊर्जावान और जनहित के प्रति समर्पित नेता हैं, जिनके नेतृत्व में बिहार में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी. उनके नेतृत्व से पार्टी और मजबूत होगी तथा जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगी. रीता ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, विकास और जनकल्याण की योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय से नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार नई ऊंचाइयों को छुएगा और राज्य के सर्वांगीण विकास का मार्ग और प्रशस्त होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










