जहां ठहरते थे सीएम, अब नाले के ओवरफ्लो पानी से हो रही फजीहत

जहां ठहरते थे सीएम, अब नाले के ओवरफ्लो पानी से हो रही फजीहत
आमलोगों की कौन सुने, जब खास का हैं बुरा हाल विधान पार्षद के दरवाजे के पसा जमा है गंदा पानी कर्पूरी चौक से पूर्णिया गोला तक जलभराव का आलम मधेपुरा. नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. कभी सड़क पर फैली गंदगी तो कभी खराब पड़े स्ट्रीट लाइट की समस्या से दो चार होना पड़ता है. इन दिनों शहर के लोग नाला के ओवरफ्लो हो रहे पानी से परेशान हो रहे हैं. कर्पूरी चौक से पूर्णिया गोला तक नाला का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के दुकान ही नहीं घरों में प्रवेश कर गया है. इस समस्या से आमलोग ही नहीं मधेपुरा के खासलोग भी प्रभावित है. पूर्णिया गोला स्थित विधान पार्षद ललन सर्राफ के आवास में जहां अक्सर सीएम नीतीश कुमार प्रवास करते हैं वहां की हालत भी दयनीय बनी हुई है. इसके बावजूद नगर परिषद की उदासीनता जस की तस बनी हुई है. स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का हो रहा निर्माण शहर में स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कार्य शुरू है, लेकिन विभागीय अदूरदर्शिता के कारण शहर के लोग गंदा पानी के बीच जीवन यापन को विवश हैं. ज्ञात हो कि ड्रेनेज निर्माण के दौरान विभागीय अनदेखी की वजह से संवेदक द्वारा शहर में कई जगहों पर एक साथ ड्रेनेज का काम शुरू कर दिया गया है. इस वजह से पूर्णिया गोला चौक पर दोनों तरफ से नाला के बहाव को रोक दिया गया है. इस कारण नाला का पानी सड़क पर ओवरफ्लो होकर बह रही है, जबकि एक तरफ से बहाव रहने पर लोगों को समस्या नहीं होती. शाम होते ही मच्छर का प्रकोप मच्छरों के प्रकोप और महामारी का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोग स्वास्थ्य संकट से डरते हुए जीवन जी रहे हैं. दुकानदार अमित कुमार ने कहा कि शाम होते ही मच्छर का प्रकोप बढ़ जाता है. लगातार एक महीना से परेशानी बनी हुई है. बदबू ने जीना किया मुहाल राहगीरों को गंदे पानी से निकल रही बदबू परेशानी हो रही है. लोग किसी तरह मुख्य बाजार से आवाजाही कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि नाला का पानी बदबू दे रहा है. दिन के समय भी घरों की खिड़कियां बंद करनी पड़ रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




