सेविका की मौत पर विधायक ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
सेविका की मौत पर विधायक ने जताया शोक

सेविका की मौत पर विधायक ने जताया शोक

विज्ञापन

विधायक ने परिजनों को बंधाया ढांढस

उदाकिशुनगंज़

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लश्करी पंचायत स्थित बाड़ाटेनी मंडल टोला के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 100 की सेविका आशा देवी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार आशा देवी मायके बैसा टोला से देवर के साथ बाइक पर सवार होकर बाड़ाटेनी लौट रही थीं. इसी दौरान आलमनगर थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ के समीप एक अज्ञात हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हादसे में घायल आशा देवी को स्थानीय लोगों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आलमनगर ले गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं बाइक चला रहे उनके देवर को भी मामूली चोटें आयी है, जिसका उपचार चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इधर, आलमनगर थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया़ इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष सह विधायक नरेंद्र नारायण यादव मृतका के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान उन्होंने परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया. विधायक ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिलाने की पहल की जाएगी. साथ ही संबंधित विभाग से भी परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. सांत्वना देने वालों में सांसद प्रतिनिधि बबलू यादव, विधायक प्रतिनिधि मोहनकांत ठाकुर, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल, पूर्व मुखिया बबलू कुमार यादव, वार्ड पार्षद अजय मंडल, संतोष मंडल, सरपंच प्रतिनिधि रमण कुमार मंडल आदि शामिल हैं़

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन