मुखिया ने बाबा खेदन महाराज स्थान की घेराबंदी का किया शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
मुखिया ने बाबा खेदन महाराज स्थान की घेराबंदी का किया शिलान्यास

मुखिया ने बाबा खेदन महाराज स्थान की घेराबंदी का किया शिलान्यास

विज्ञापन

कुमारखंड.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रौता पंचायत की मुखिया संजू देवी व समाजसेवी गौतम कुमार ने शुक्रवार को बाबा खेदन महाराज स्थान की घेराबंदी कार्य का शिलान्यास किया. मुखिया ने कहा कि प्राचीन बाबा खेदन महाराज का स्मारक हमारी धरोहर व रौता की पहचान है. इसके आलावा भी यहां शिव मंदिर, बाबा तपसी महाराज स्थान, मंगलू महाराज स्थान, कारी महाराज स्थान, बुलाकी महाराज स्थान, महावीर स्थान, बजरंग बली मंदिर के साथ दीना भद्री मंदिर आदि हम सबों को धार्मिक प्रेरणा देता है. इसलिए इसकी सुरक्षा व संरक्षण हमारी प्राथमिकता है. मौके पर पूर्व मुखिया अशोक मेहता, खेदन बाबा के पुजारी भुट्टाय यादव, मुकेश कुमार, अनमोल यादव, ई संजय कुमार, सुरेश यादव, नारायण यादव, नारायण फौजी, शिवम कुमार, प्रशांत कुमार, वसंत कुमार, सुमन कुमार, धीरेन्द्र यादव, पवन कुमार, राजो यादव, खोखा यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन