जीएनएम छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

मृतका के चचेरे भाई ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था.
विज्ञापन
मधेपुरा.
शहर के वार्ड संख्या चार में रविवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतका की पहचान सुपौल जिले के झोकायर निवासी मकसूदन यादव की 24 वर्षीय पुत्री रूबी कुमारी के रूप में हुई है, जो मधेपुरा में रहकर जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी. उसका शव किराये के कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया.– दरवाजा बाहर से बंद, पैरों की स्थिति ने बढ़ाये सवाल –
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुये हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. मृतका के चचेरे भाई ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि फंदे से लटकने के बावजूद रूबी के पैर जमीन को छू रहे थे. परिजनों का तर्क है कि इस तरह की स्थिति सामान्य सुसाइड केस में नहीं होती, इससे साफ जाहिर होता है कि किसी ने बड़ी साजिश के तहत हत्या कर शव को फंदे से लटकाया है.– शादी की खुशियां मातम में बदली –
परिजनों ने बताया कि रूबी का सुपौल के ही रहने वाले अमित कुमार नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग एवं दोनों के बीच बातचीत होती थी. परिवार वालों ने बताया कि उनकी शादी भी तय हो चुकी थी एवं घर में विवाह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी. रूबी की मौत ने न केवल परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है, बल्कि कई अनसुलझे सवाल भी खड़ा कर दिया है. रूबी की मां एवं अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं और वे प्रशासन से निष्पक्ष जांच व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है.– पुलिस की जांच जारी –
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची एवं शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पायेगी. साथ ही पुलिस प्रेमी युवक और अन्य पहलुओं से भी पूछताछ करने की तैयारी में है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










