वरीय शिक्षक के रहते कनीय शिक्षक बने हैं प्रभारी प्रधानाध्यापक

Updated at : 28 Apr 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
वरीय शिक्षक के रहते कनीय शिक्षक बने हैं प्रभारी प्रधानाध्यापक

वरीय शिक्षक के रहते कनीय शिक्षक बने हैं प्रभारी प्रधानाध्यापक

विज्ञापन

वरीय शिक्षक ने डीईओ व बीईओ को दिसंबर में ही आवेदन देकर प्रभार देने की थी मांग उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज में इनदिनों सरकारी विद्यालय के शिक्षकों की मनमानी का असर विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों पर पड़ रहा है. कई स्कूलों में वरीय शिक्षक के रहते कनीय शिक्षक प्रभार में हैं. इसके कारण शिक्षा विभाग के आदेश की हवा उनके ही शिक्षकों द्वारा निकाली जा रही है. प्रखंड के मध्य विद्यालय बुधामा के एक वरीय शिक्षक को दरकिनार कर कनीय शिक्षक को प्रभार दिया गया है. इसको लेकर वरीय शिक्षक महेश मंडल ने डीईओ और बीईओ को बीते दिसंबर में ही आवेदन देकर कनीय शिक्षक अवधेश मंडल से प्रभारी एचएम पद से हटाए जाने की मांग की थी, लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी वरीय शिक्षक महेश मंडल को प्रभार नहीं दिया गया है. सभी शिक्षकों से सीनियर हैं महेश आवेदन में महेश मंडल ने कहा है कि उनका नियोजन वर्ष 2003 में सहायक शिक्षक पद पर हुआ है. उनकी जन्मतिथि 15 जनवरी 1973 है. वे स्नातक की डिग्री भी वर्ष 1995 में ले चुके हैं. वर्ष 2011 में दक्षता परीक्षा में शामिल होकर उत्तीर्ण हुए और वर्ष 2024 की सक्षमता परीक्षा भी पास कर चुके हैं. वरीयता के आधार पर मध्य विद्यालय बुधामा में पदस्थापित सभी शिक्षकों से वे सीनियर हैं. तब किस परिस्थिति में विभाग द्वारा कनीय सहायक शिक्षक अवधेश मंडल को प्रभार देकर गत तीन-चार वर्षों से विद्यालय का प्रभारी एचएम बनाया गया है. महेश मंडल ने बीईओ के मनमाने रवैये से विद्यालय के पठन-पाठन प्रभावित होने का भी आरोप लगाया है. —— विद्यालय का प्रभारी एचएम अवधेश मंडल ही रहेगा. हम वरीय शिक्षक महेश मंडल को प्रभार नहीं देंगे. निर्मला कुमारी, बीईओ, उदाकिशुनगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन