नगर परिषद में सशक्त समिति का 30 जून को होगा चुनाव, जोड़-तोड़ में जुटे प्रत्याशी

नगर परिषद में सशक्त समिति का 30 जून को होगा चुनाव, जोड़-तोड़ में जुटे प्रत्याशी
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा. नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. आगामी 30 जून को होने वाले चुनाव को लेकर नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के पार्षदों के बीच बैठकों और संपर्क अभियान का दौर लगातार जारी है. संभावित प्रत्याशी समर्थन जुटाने के लिए जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं. जानकारी के अनुसार नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 30 जून को निर्धारित किया गया है. समिति के गठन को लेकर मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षदों के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. संभावित उम्मीदवार अपने पक्ष में माहौल बनाने और पार्षदों का समर्थन हासिल करने के लिए लगातार संपर्क साध रहे हैं. नगर परिषद के गलियारों में समिति के संभावित सदस्यों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. कई वार्ड पार्षद भी इस बार समिति में जगह बनाने के लिए सक्रिय दिख रहे हैं. चुनाव को लेकर नगर क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि सशक्त स्थायी समिति के गठन के बाद नगर परिषद के विकास कार्यों, योजनाओं की स्वीकृति एवं वित्तीय मामलों में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. इसी कारण समिति में शामिल होने को लेकर पार्षदों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है. नगर परिषद कार्यालय में भी चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गई है. चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं. वहीं चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ ही नगर परिषद की राजनीति पूरी तरह गर्म हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










