रेपो कर्मियों की गुंडागर्दी, किस्त वसूली को लेकर वाहन चालक को बनाया बंधक, इलाज के अभाव में बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन
रेपो कर्मियों की गुंडागर्दी, किस्त वसूली को लेकर वाहन चालक को बनाया बंधक, इलाज के अभाव में बच्ची की मौत

थाना क्षेत्र में लोन वसूली के नाम पर बड़ी लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली. जानकारी के अनुसार रेपो कर्मियों ने किस्त वसूली के लिए बाइक चालक को बंधक बना लिया.

विज्ञापन

मधेपुरा. थाना क्षेत्र में लोन वसूली के नाम पर बड़ी लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली. जानकारी के अनुसार रेपो कर्मियों ने किस्त वसूली के लिए बाइक चालक को बंधक बना लिया. इसके कारण इलाज के अभाव में एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुरलीगंज के मीरगंज चौक पर एनएच-107 को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. घटना पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के बोरारही गांव की बताई जा रही है. बच्ची की पहचान शंकर ऋषिदेव की पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले मुरलीगंज के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. जहां से गंभीर हालत बताकर मधेपुरा रेफर किया गया. परिजन बाइक से मधेपुरा ले जा रहे थे, तभी रास्ते में रेपो कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और किस्त वसूली के नाम पर करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा. इसी दौरान बच्ची की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये एवं सड़क जाम कर रेपो कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे. मौके पर मुरलीगंज एवं कुमारखंड थाना की पुलिस पहुंची एवं समझा-बुझाकर जाम हटवाया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. आवेदन मिलने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी़. इस घटना से लोगों में गुस्सा है और लोन वसूली के नाम पर हो रही गुंडागर्दी पर सवाल खड़े हो गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन