किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने मंत्री लेशी सिंह से मिल बतायी समस्या

Updated:
विज्ञापन
किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने मंत्री लेशी सिंह से मिल बतायी समस्या

किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने मंत्री लेशी सिंह से मिल बतायी समस्या

विज्ञापन

मधेपुरा. सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह से पूर्णिया स्थित उनके आवास पर रविवार को मुलाकात की. उन्होंने मंत्री को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट किया. सिंह ने मंत्री को मधेपुरा जिले के किसानों की वर्तमान स्थिति व सहकारिता क्षेत्र में चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता बतायी. मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि संगठन में युवाओं व समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों व आम जनता के हितों से जुड़े सभी मुद्दों को सरकार के स्तर पर प्राथमिकता दी जाएगी. सुमन कुमार सिंह ने कहा कि मंत्री का मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायक रहा है. उन्होंने संकल्प लिया कि वे जिले में किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने और किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे. इस अवसर पर साकेत कुमार सिंह, सिकंदर कुमार सिंह, कुमुद कामती, सौरभ कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन